कविता क्या है?
कविता शब्दों और भावनाओ का संगम है। कविता में कोई कवि अपने ह्रदय की भावनाओ को उतारकर उससे पाठक को भावविभोर करने का प्रयास करता है। कविता की वास्तविक परिभाषा वही जान सकता है जो अपने ह्रदय में भावनाओ का समावेश करे और उसके सौंदर्य को समझे।
कविता कैसे लिखें?
आह्लादित करने वाली कविता लिखने के लिए सबसे आवश्यक बात होती हैं- भावनाओं और शब्दों का पर्याप्त रूप से होना। बिना भावनाओ के लिखी कविता कभी भी ह्रदय को प्रभावित नहीं कर सकती हैं और बिना शब्दों के के उचित प्रयोग से कविता प्रभावशाली नहीं हो सकती। इसलिए यदि आप कविता लिखना चाहते हैं तो पहले आपको इन दो गुणों से युक्त होना होगा |
इसके बाद बात आती हैं- कल्पनाशक्ति की। कोई भी कवि जब तक कल्पनाशील नहीं होगा उसमे भाव तब तक नहीं आएंगे।आपकी कल्पना की शक्ति ही इस बात का निर्धारण कर देगी की आपकी कविता की क्या सीमा हैं। कोई कवि सदैव अपनी कल्पनाओ में डूबा रहता हैं क्योकि वह कल्पनाओ के माध्यम से समाज को सही राह दिखता हैं, तो अगर आप भी कल्पना करने की क्षमता रखते हैं तो फिर कविता लिखना आपके लिए आसान होने वाला है।
कविता के लिए तीसरी जरूरी चीज है- शब्दकोष
जी हां अगर आपके पास शब्दों का अच्छा भंडार है तो आपको अपनी कल्पनाओ को मूर्त रूप देने में कोई दिक्कत नहीं होगी।शब्दों की अधिकता होने पर हम अपने भावो को आसानी से और प्रभावशाली ढंग से प्रकट कर सकते है।
आखिर में एक बहुत जरूरी बात और वो है- लयात्मकता
अगर आप अपनी कविता को लय प्रदान करते है तो उसका असर सुनने वाले पर बहुत अच्छा पड़ता है। लय से युक्त कविता सीधा ह्रदय पर जाकर छाप छोड़ती है।तो अगर आप कविता में लय दे तो वो भोजन के साथ चटनी का आनंद लेने के जैसा होगा।
मित्रो अगर आप नई-नई कविताओं का आनंद लेने चाहते है तो मुझे ट्विटर पर नीचे दिए नाम से फॉलो करे-
Ankit Pushpjivi 'LAKSHYA'
@LakshyaAnkit

Comments
Post a Comment